



आज के दौर में अच्छी नौकरी हासिल करना किसी चुनौती से कम नहीं है. युवा दिन-रात LinkedIn, Naukri और दूसरे जॉब पोर्टल्स पर नई-नई वैकेंसी तलाशते रहते हैं. कई बार सैकड़ों जगह आवेदन करने के बाद भी कंपनियों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता. लेकिन बेंगलुरु के एक युवक की कहानी इस तरीके से बिल्कुल अलग है. उसने न तो किसी जॉब लिस्टिंग पर आवेदन किया और न ही नौकरी के लिए लंबा इंतजार किया. इसके बावजूद उसे चार बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल गए. खास बात यह है कि इन नौकरियों का सालाना पैकेज करीब 19 लाख रुपये बताया गया है.
रेडिट पर शेयर किया नौकरी पाने का अनोखा तरीका
पहले 24 घंटे की हायरिंग पोस्ट पर रखें नजर
युवक के मुताबिक, नौकरी पाने के लिए सही समय पर सही व्यक्ति तक पहुंचना बेहद जरूरी है. उसने इसके लिए दो तरीके बताए हैं. पहला तरीका है LinkedIn पर ऐसी पोस्ट तलाशना, जिसमें कंपनी ने हाल ही में ‘We’re Hiring’ लिखा हो. उसका कहना है कि ऐसी पोस्ट पर नजर रखें, जो 24 घंटे से ज्यादा पुरानी न हो और जिस पर 100 से कम लाइक्स हों. शुरुआती दौर में संपर्क करने से आपके चुने जाने की संभावना बेहतर हो सकती है.

युवक ने सलाह दी कि केवल पोस्ट पर कमेंट करने या दिए गए फॉर्म को भरने तक सीमित न रहें. पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति का ईमेल एड्रेस खोजें और सीधे उन्हें छोटा सा ईमेल भेजें. कोशिश करें कि आपका मैसेज पांच लाइनों से ज्यादा लंबा न हो और उसमें आपकी स्किल्स साफ नजर आएं.
दूसरा तरीका बताते हुए युवक ने कहा कि नई फंडिंग हासिल करने वाले स्टार्टअप्स पर नजर रखनी चाहिए. खासकर जब कोई कंपनी सीड फंडिंग जुटाती है, तो नई भर्तियों की संभावना बढ़ सकती है. इस समय कई बार कंपनी के फाउंडर्स खुद उम्मीदवारों से बातचीत करते हैं. ऐसे में नौकरी चाहने वालों को कंपनी के कामकाज को समझकर यह बताना चाहिए कि वे अपनी स्किल्स के जरिए बिजनेस को आगे बढ़ाने में कैसे मदद कर सकते हैं.
रोजाना 20 ईमेल भेजने की दी सलाह
युवक ने नौकरी तलाश रहे लोगों को रोजाना 20 ईमेल भेजने का सुझाव भी दिया. इसके लिए तीन सही लोगों को चुनें, जिनमें कंपनी के फाउंडर्स भी शामिल हो सकते हैं. उनके संपर्क तलाशें और सीधे अपनी बात रखें. उसने यह भी कहा कि ईमेल लिखने के लिए पूरी तरह AI पर निर्भर न रहें. । छोटे, सीधे और स्वाभाविक अंदाज में लिखे गए मैसेज ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं. हालांकि, सिर्फ ईमेल भेजने से नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है. आपके पास संबंधित पद के लिए जरूरी स्किल्स और अनुभव होना भी बेहद जरूरी है.
