धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में छुट्टी पर घर आए CRPF जवान ने आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।

CRPF की 28वीं बटालियन में तैनात था जवान

यह पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान डाकेश सोम उम्र 32 साल के रूप में हुई है, जो कि सातबहाना गांव का रहने वाला था और कांकेर ज़िले के अंतागढ़ में CRPF की 28वीं बटालियन में तैनात था।


छुट्टी से वापस लौटने से पहले दी जान

बताया जा रहा है कि जवान 10 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। सोमवार को उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही उसने रविवार की रात अपनी जान दे दी। उसकी लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *