बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में वडसा-गड़चिरोली नई रेल लाइन के महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। 06 जून 2026 को प्री – नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा 07 जून .2026 को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

6 जून 2026 को प्री – नॉन इंटरलॉकिंग के तहत 4:00 घंटे का कार्य निर्धारित है, जिसमें इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पॉइंट नंबर 32 (डाउन साइड) को हटाकर प्लेन ट्रैक बिछाने एवं पुराने ट्रैक का नवीनीकरण किया जाएगा। इस कार्य के दौरान किसी भी लाइन को ब्लॉक नहीं किया जाएगा। 07 जून 2026 को शाम 19:00 बजे से 08 जून 2026 की रात्रि 00:00 बजे तक कुल 5:00 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।


इस अवधि में सीटीआर रैंक के माध्यम से नए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के साथ सभी आउटडोर गियर की पैचिंग एवं स्टेशन का कमीशनिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत यार्ड का सीधा जुड़ाव गड़चिरोली नई रेल लाइन से हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में रेल संपर्क बेहतर होगा, यातायात अधिक सुगम होगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

मेमू,पैसेंजर ट्रेन, जिनका परिचालन रहेगा प्रभावित

  • गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह–गोंदिया) 07 जून 2026 को बल्लारशाह से प्रस्थान नहीं करेगी।
  • गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया–बल्लारशाह) 07 जून 2026 को गोंदिया से प्रस्थान नहीं करेगी।
  • गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह–गोंदिया) 08 जून 2026 को बल्लारशाह से प्रस्थान नहीं करेगी।
  • गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया–बल्लारशाह) 07 जून 2026 को गोंदिया से प्रस्थान नहीं करेगी।
  • गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया–वडसा) 07 जून 2026 को गोंदिया से प्रस्थान नहीं करेगी।
  • गाड़ी संख्या 68808 (वडसा–चांदा फोर्ट) 08 जून 2026 को वडसा से प्रस्थान नहीं करेगी।
  • गाड़ी संख्या 68805 (चांदा फोर्ट–गोंदिया) 08 जून 2026 को चांदा फोर्ट से प्रस्थान नहीं करेगी।
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *