रायपुर/भिलाई (न्यूज़ टी 20): यू सी सी को छत्तीसगढ़ मे भी लागू किये जाने की चल रही तैयारियों की वजह से उठे विवाद के बीच रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के आव्हान पर रायपुर के अंजुमन स्कूल के नुरुल सबा हॉल में जनसंवाद और जनसंपर्क समिति की एक बेहद अहम संपन्न हुई, जिसमे आमन्त्रित 10 अधिवक्ताओं के अलावा कुछ खास लोग भी शामिल हुए. छ ग वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज की मौजूदगी खास रही.

बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी 13 सवालों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए संविधान के दायरे मे रहकर आपतिजनक बिदुओं पर खुलकर चर्चा की गई. बैठक के दौरान ही वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमेन डॉ सलीम राज ने रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे मुस्लिम समाज और फाउंडेशन की आपत्तियों को खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित बी जे पी के आला कमान को अवगत कराते हुए पूरी बात रखेंगे.


बैठक के अंत में यह फैसला भी लिया गया कि यू सी सी लागू करने के मामले में मुस्लिम समाज और रज़ा यूनिटी फाउंडेशन न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखा जाएगा. जिसका ड्राफ्ट फाउंडेशन की लीगल टीम तैयार करेगी. बैठक का संचालन एडवोकेट डॉ सितारा खान, फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब रिजवी और एडवोकेट शाकिर उद्दीन कुरैशी ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में आसिफ इक़बाल, एडवोकेट अज़हर अली, नौमान अकरम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *