RRB NTPC Recruitment 2026: RRB NTPC Recruitment 2026:रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल के 3477 पदों पर भर्ती का सांकेतिक विज्ञापन जारी किया है. यह भर्ती CEN 06/2026 के तहत होगी. आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और कैंडिडेट 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे. भर्ती में लेवल-5 और लेवल-6 के अलग-अलग पद शामिल हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत रेलवे में चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी.


एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है. SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम में 5 वर्ष, जबकि OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट मिलेगी.

CBT-1 और CBT-2 में होगी परीक्षा

पिछली भर्ती के पैटर्न के आधार पर चयन प्रक्रिया में CBT-1 और CBT-2 शामिल होंगे. CBT-1 में 90 मिनट में 100 सवाल पूछे जाएंगे. इनमें 40 जनरल अवेयरनेस, 30 मैथ्स और 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के प्रश्न होंगे. CBT-2 में 120 प्रश्न होंगे, जिनमें 50 जनरल अवेयरनेस, 35 मैथ्स और 35 रीजनिंग के होंगे. दोनों परीक्षाओं में गलत जवाब पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.

कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट जरूरी

स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट पद के लिए CBAT होगा. वहीं, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए CBTST आयोजित किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा.

आवेदन फीस और ग्रुप D भर्ती अपडेट

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है. CBT-1 में शामिल होने पर 400 रुपये वापस किए जाएंगे. SC, ST, महिला, EBC और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये है, जो परीक्षा में शामिल होने पर वापस कर दिया जाएगा.

इसके अलावा रेलवे में करीब 30 हजार लेवल-1 यानी ग्रुप D पदों पर भी भर्ती की तैयारी चल रही है. इसका विज्ञापन सितंबर-अक्टूबर में जारी होने की संभावना है. इनमें ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम और असिस्टेंट लोको शेड जैसे पद शामिल हो सकते हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *