



HCL Recruitment 2026: प्राइवेट नौकरी की तुलना में सरकारी नौकरी का क्रेज काफी ज्यादा है और यही वजह है कि हर कोई चाहता है कि उसे एक अच्छी जगह पर काम करने का मौका मिले. अगर आप अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए भारत सरकार की कंपनी में जुड़ने का ये एक बेहतरीन मौका है.
दरअसल, हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में जनरल मैनेजर (GM) और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) के पदों पर भर्ती निकली है. ये नौकरियां एचआर (HR), माइनिंग, फाइनेंस और मटेरियल एंड कॉन्ट्रैक्ट विभाग के लिए हैं. योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

खान मंत्रालय के अधीन काम करने वाली हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड में मुख्यतौर पर तांबे की माइनिंग, प्रोसेसिंग और कॉपर कंसंट्रेट को तैयार करने का काम किया जाता है. इसकी यूनिट गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, और मध्य प्रदेश में हैं. यहां पर कंपनी की ओर से पोस्टिंग की जा सकती है. वर्तमान में निकली भर्ती के तहत कंपनी को ई8 ग्रेड पर जनरल मैनेजर और ई7 ग्रेड पर डिप्टी जनरल मैनेजर को रखा जाएगा.


पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है. जनरल मैनेजर (माइनिंग) और जनरल मैनेजर (HR) के पदों के लिए अधिकतम 56 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं, डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM)- माइनिंग, फाइनेंस, एचआर (HR) और एम एंड सी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष रखी गई है. नियमों के अनुसार, ऊपरी आयु सीमा में एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को 3 साल, PwBD और पूर्व सैनिकों को 5 साल की छूट दी जाएगी.
कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustancopper.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां से आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को पेन के जरिए भर दें. मांगे जा रहे दस्तावेजों की कॉपी को अटैच करें, उसके बाद हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड, तामरा भवन- 1, आशुतोष चौधरी एवेन्यू कोलकाता- 700019, इस पते पर आवेदन पत्र को भेज दें. 8 अक्टूबर 2026 तक इस पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए आवेदन पत्र भेज सकते हैं.
2 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी
भारत सरकार की ये कंपनी हर महीने 2 लाख से ज्यादा सैलरी देगी. भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,20,000 से 2,80,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी.
जबकि, डिप्टी जनरल मैनेजर पद पर 1 लाख रुपये से 2,60,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी. बेसिक सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को डियरनेस अलाउंस, वेतन भत्ता, यूजी अलाउंस और अन्य सुविधाएं दी जाएगी. अन्य डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.hindustancopper.com पर जा सकते हैं.
