अब इंटरनेशनल लेवल पर धूम मचाएगा पुष्पा राज! ‘पुष्पा 2’ जापान में रिलीज, मेकर्स ने की बड़ी घोषणा...

भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब जापान की बारी

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर मेगा ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2: द रूल’ अब अपने ग्लोबल एक्सपेंशन की ओर बढ़ रही है।
भारत में बंपर कमाई और दर्शकों का दिल जीतने के बाद यह फिल्म अब जापान में रिलीज के लिए तैयार है।

मेकर्स ने पुष्टि की है कि फिल्म 16 जनवरी 2026 को जापान में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी।


जापान में धमाकेदार रिलीज की आधिकारिक घोषणा

जापान में फिल्म का वितरण संभाल रही Geek Pictures India ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा—
“कोनिचिवा, निहोन नो तोमो यो! भारतीय सिनेमा का धमाका अब जापान में… पुष्पा राज 16 जनवरी 2026 को सीमाओं के पार जंगल की आग लेकर आ रहे हैं।”

यह घोषणा करते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जापानी दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।

रश्मिका मंदाना ने भी शेयर किया जापानी ट्रेलर

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी एक्स पर पोस्ट किया,
“कोनिचिवा, जापान! जंगल की आग अब ग्लोबल हो रही है। पुष्पा 16 जनवरी 2026 को जापान में उतर रही है… क्या आप तैयार हैं?”

उन्होंने फिल्म का जापानी ट्रेलर भी शेयर किया, जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।

50 दिनों तक सिनेमाघरों में मचाई थी धूम

सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने भारत में रिलीज के बाद लगातार 50 दिनों तक शानदार प्रदर्शन किया था।
यह फिल्म 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी और हर भाषा में दर्शकों का अपार प्यार हासिल किया।

2024 की सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

फिल्म ने भारत और विदेशों में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए—

  • 800 करोड़ से ज्यादा हिंदी बॉक्स ऑफिस

  • 1800 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन

  • भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

फिल्म की कहानी पुष्पा राज के संघर्ष और उसके ‘कभी हार न मानने वाले’ सफर पर आधारित है, जिसने दर्शकों को बांधे रखा।

Share on