



टीचिंग और नाॅन टीचिंग पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. सैनिक स्कूल गोपालगंज टीचिंग-नॉन टीचिंग श्रेणी में कुल तरह की प्रोफाइल में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर भर्ती रेगुलर और कॉन्ट्रेक्चुअल होनी है. इन सभी पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से पे लेवल के मुताबिक पोस्ट वाइज सैलरी दी जानी है.
आवेदन पोस्ट के माध्यम से ऑफलाइन किया जाना है. 31 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है. आइए, जानते हैं कि सैनिक स्कूल गोपालगंज ने किन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जानेंगे कि इन पदों पर भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है. साथ ही जानेंगे कि कैसे आवेदन किया जा सकता है.

सैनिक स्कूल गोपलगंंज ने इन पदों पर भर्ती के लिए मांगे हैं आवेदन
TGT जनरल साइंस (रेगुलर)
TGT कंप्यूटर साइंस (रेगुलर )
काउंसलर (कॉन्ट्रेक्चुअल)
काउंसलर (कॉन्ट्रेक्चुअल)
बैंड मास्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल)
वार्ड बॉय (कॉन्ट्रेक्चुअल)
जनरल एंप्लॉयज (कॉन्ट्रेक्चुअल)
कौन कर सकता है आवेदन
TGT जनरल साइंस (रेगुलर) पद के लिए बॉटनी, ज्यूलॉजी और केमिस्ट्री सब्जेक्ट काॅम्बिनेशन के साथ ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स के ग्रेजुएशन में कम से कम 50 फीसदी नंबर होने चाहिए. इसके साथ ही 50 फीसदी नंबरों के साथ ही बीएड, स्पेशल बीएड और CTET पेपर-II भी क्वालिफाई किया होना चाहिए. 21 से 35 साल तक कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.
TGT कंप्यूटर साइंस (रेगुलर) पद के लिए बीएससी कंप्यूटर साइंस/बीसीए/बैचलर ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या मैथिमेटिक्स सब्जेक्ट के साथ ग्रेजुएशन पूरी करने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. साथ में 1 साल का कंप्यूटर एप्लिकेशन डिप्लोमा किया होना चाहिए या DOEACC से A लेवल कोर्स हो. बीएड की डिग्री होनी चाहिए. 21 से 35 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.
काउंसलर (कॉन्ट्रेक्चुअल) पद के लिए साइकोलॉजी (क्लिनिकल/काउंसलिंग/अप्लायड एजुकेशनल) में मास्टर्स/बैचलर की डिग्री वाले या या सोशल वर्क मेंटल (हेल्थ/काउंसलिंग) में मास्टर्स की डिग्री वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही स्कूल काउंसलिंग /चाइल्ड गाइडेंस में काउंसलिंग का अनुभव जरूरी है. 21 से 35 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.
बैंड मास्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल) पद के लिए पोटेंशियल बैंड मास्टर/बैंड मेजर/ड्रम मेजर कोर्स किया होना चाहिए या इसके समकक्ष नेवल और एयरफोर्स कोर्स किया होना चाहिए. 21 से 35 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.
वार्ड बॉय (कॉन्ट्रेक्चुअल) पद के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. इंग्लिश आनी चाहिए. कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 50 साल तक होनी चाहिए.
जनरल एंप्लॉयज (कॉन्ट्रेक्चुअल) पद के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स के पास व्हीकल मैकेनिक, पेंटर, कुक/डीजी सेट मैकेनिक, कारपेंटर, कॉबलर, नाई, मेस अटेंडेंट, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, स्वीपर का अनुभव होना चाहिए.18 से 50 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. सभी पदों पर उम्र की गणना 1 अप्रैल 2027 के आधार पर की जाएगी. भर्ती नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें
कैसे कर सकते हैं आवेदन
- सबसे पहले सैनिक स्कूल गोपालगंज की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ssgopalganj.in पर विजिट करें.
- स्कूल की वेबसाइट सेआवेदन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें.
- आवेदन फाॅर्म में मांगी गई जानकारी भरें औरपासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बायोडेटा संलग्न करें.
- आवेदन फीस का बैंक ड्राफ्ट स्कूल के नाम पर बनवा लें.
- भरे गए आवेदन फॉर्म को आवेदन फीस बैंक ड्राफ्ट के साथ ही स्कूल के पते पर 31 दिसंबर से पहले भेजें.
- जनरल/ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए 400 रुपये आवेदन फीस है.



