



Judge Vacancy 2026: UPPSC ने सिविल जज भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस भर्ती के तहत 365 पदों पर नियुक्तियां होंगी. इच्छुक अभ्यर्थी 21 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को आवेदन के साथ निर्धारित फीस 21 दिसंबर तक जमा करनी होगी. इसके बाद आवेदन में संशोधन और फीस संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 28 दिसंबर 2026 तक मौका मिलेगा.
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन फीस और भर्ती से जुड़े अन्य जरूरी नियमों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर चेक कर लेनी चाहिए.

कितनी देनी होगी आवेदन की फीस?
- सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए 125 रुपये.
- SC और ST वर्ग के लिए 65 रुपये.
- दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये.
- फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.
LL.B. डिग्री होना जरूरी
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LL.B. की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी का पर्याप्त ज्ञान होना जरूरी है.
एज लिमिट कितनी है?
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 22 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए. आयु की कैलकुलेशन 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी. उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी.
आवेदन से पहले OTR नंबर लेना जरूरी
आयोग ने आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर अनिवार्य किया है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक OTR नहीं कराया है, उन्हें पहले otr.pariksha.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. OTR नंबर मिलने के बाद ही वो भर्ती का आवेदन फॉर्म भर सकेंगे.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- 1. UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- 2. होमपेज पर Notifications/Advertisements सेक्शन में जाएं.
- 3. U.P. Judicial Service Civil Judge (Junior Division) Examination 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- 4. अपने OTR नंबर से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
- 5. निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- 6. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
- 7. सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.



