



BHEL Recruitment 2027: भारत सरकार की प्रमुख महारत्न पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के साथ काम करने का मौका है. BHEL ने 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. BHEL ने कई इंजीनियर ट्रेनी और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए कई प्रोफाइल के कैंडिडेट्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी.
कैंडिडेट्स 28 दिसंबर तक BHEL की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. BHEL ने कहा है कि आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. आइए, विस्तार से जानते हैं कि BHEL भर्ती 2027 के लिए कौन आवेदन कर सकता है. जानेंगे कि इन पदों पर भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगा.

BHEL भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन
BHEL ने कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. विभिन्न प्रोफाइल के कैंडिडेट्स से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके तहत इन पदों पर भर्ती के लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स (CMA) और योग्य ह्यूमन रिसोर्स (HR) प्रोफेशनल्स आवेदन कर सकते हैं.
मसलन, ये भर्ती मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस, ह्यूमन रिसोर्स और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों के युवा प्रोफेशनल्स के लिए है. साथ ही BHEL ने जारी भर्ती नोटिफिकेशन में कहा है कि शेड्यूल में बदलाव संभव है. किसी भीतरह के बदलाव या अपडेट की जानकारी BHEL की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जारी की जाएगी.
आवेदन के समय इन बातों का रखें ध्यान
BHEL ने आवेदन के समय कुछ बातों का ध्यान रखने की एडवाइजरी जारी की है. आइए, जानते हैं कि नोटिफिकेशन में BHEL आवेदन के दौरान किन बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.
- ऑनलाइन आवेदन करते समय कैंडिडेट्स को उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स-पावर सेक्टर साइट्स को लेकर प्राथमिकताएं बतानी होंगी.
- सिलेक्शन के बादपोस्टिंग का अंतिम आवंटन कैंडिडेट्स की प्राथमिकताओं, चयन प्रक्रिया में उनकी मेरिट स्थिति, रिक्तियों की उपलब्धता और लागू आरक्षण नियमों पर निर्भर करेगा.
- पोस्टिंग की अंतिम जगह के बारे में BHEL का निर्णय ही मान्य होगा.
- सिलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को अपनी पोस्टिंग वाली जगह पर जॉइनिंग की तारीख से कम से कम 10 वर्षों तक काम करना होगा.
27 फरवरी को होगी CBE, जानें उसके बाद क्या होगा
BHEL में इंजीनियर ट्रेनी और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित सिलेक्शन प्रोसेस की बात करते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसान इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBE) 27 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. CBE के स्कोर और भर्ती की जरूरतों के आधार पर कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिएशॉर्टलिस्ट किया जाएगा. नोटिफिकेशन के अनुसार हर विषय और श्रेणी में रिक्तियों की संख्या के मुकाबले शॉर्टलिस्टिंग का अनुपात 1:5 होगा.
नोटिफिकेशन के अनुसार CBE में 40 फीसदी नंबर हासिल करने वाले जनरल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को शार्टलिस्ट घोषित किया जाएगा. तो वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट्स को क्वालिफाई करने के लिए 30 फीसदी नंबर हासिल करने होंगे.जो कैंडिडेट्स कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में तय किए गए न्यूनतम योग्यता अंक भी प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा.
