CTET 2026 : सेंट्रल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (CTET) 2026 में शामिल होने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2026 दिसंबर की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर ctet.nic.in जाकर CTET 2026 दिसंबर की सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE की तरफ से CTET 2026 एग्जाम का आयोजन 12 और 13 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. आइए, विस्तार से जानते हैं कि CTET 2026 दिसंबर की सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं. जानेंगे कि CTET 2026 दिसंबर की सिटी इंटिमेशन स्लिप में क्या डिटेल्स दी गई हैं.


सिटी इंटिमेशन स्लिप में क्या डिटेल्स होती हैं?

CBSE ने CTET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. इस स्लिप में कैंडिडेट्स को उनके परीक्षा शहर और तारीख के बारे में जानकारी दी जाती है. मसलन, सिटी इंटमेशन स्लिप के माध्यम से कैंडिडेट्स को एग्जाम के लिए अपनी यात्रा और ठहरने की योजना पहले से बनाने में मदद मिलती है. आइए, जानते हैं कि सिटी इंटिमेशन स्लिप में क्या जानकारी होती हैं.

  • कैंडिडेट्स का नाम
  • एप्लीकेशन नंबर / रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • CTET जिस पेपर के लिए आवेदन किया है (पेपर 1 / पेपर 2 / दोनों)
  • परीक्षा की तारीख और दिन
  • परीक्षा की शिफ्ट और समय
  • आवंटित परीक्षा शहर (Exam City)

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं

कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकरअपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं. आइए, स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि सिटी स्लिप डाउनलोड की जा सकती है.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे View Date & City for CTET December 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी CTET सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • स्लिप में दिख रही डिटेल्स को चेक करें और उसे डाउनलोड करें.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.

सिटी स्लिप में गड़बड़ी है तो क्या करें

CBSE ने CTET 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. कैंडिडेट्स वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. अगर किसी कैंडिडेट्स की सिटी स्लिप में किसी तरह की गड़बड़ी है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. यदि कोई गलती मिलती है, तो तुरंत CTET हेल्पलाइन से संपर्क करें.

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का जिक्र

CTET 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप में सिर्फ परीक्षा शहर का जिक्र होता है. इसके साथ ही परीक्षा तारीख भी दर्ज होती है. सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा केंद्र का जिक्र नहीं होता है. CBSE अब जल्द ही CTET 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसमेंपरीक्षा केंद्र का पूरा और सटीक पता दर्ज होगा.

Share on