दुर्ग। छत्तीसगढ़़ के दुर्ग पुलिस ने माॅल के अंदर चल रहे स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई की। पुलिस को अचानक स्पा में देख वहां मौजूद युवतियों और युवकों में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला कि स्पा सेंटर में बिजली, पानी बंद होने के बाद भी युवतियां और युवक मौजूद थे। पुलिस ने स्पा की सात युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सख्त हिदायत देते हुए मुचलता में छोड़ा गया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 12 सितंबर को सूर्या टीआई मॉल के द्वितीय तल पर संचालित स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत मिली थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भिलाई नगर सीएसपी, डीएसपी (IUCAW), थाना प्रभारी सुपेला व चौकी प्रभारी स्मृति नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्पा सेंटर में औचक दबिश दी गई।


पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर परिसर की जांच की गई और वहां उपस्थित युवतियों व व्यक्तियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पाया गया कि परिसर में बिजली व पानी की सप्लाई बंद होने के बावजूद करीब 7 युवतियां व अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

पुलिस द्वारा मौके पर सबूत के आधार पर प्राथमिक जांच की गई। वर्तमान में किसी प्रकार के अनैतिक कार्य अथवा अन्य अपराध से संबंधित ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा भविष्य में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रोकने के उद्देश्य से मौके पर पाई गई युवतियों के संबंध में जांच कर उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गई। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए मुचलका पर छोड़ा गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में स्पा सेंटरों, दुकानों व अन्य संवेदनशील स्थानों की लगातार चेकिंग व निगरानी की जा रही है। शिकायत अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

अपराध करने का तरीका

वर्तमान प्राथमिक जांच में किसी अपराध अथवा अनैतिक गतिविधि का ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं होने के कारण अपराध करने की कोई स्थापित कार्यप्रणाली सामने नहीं आई है। वर्तमान कार्रवाई में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मौके पर मौजूद व्यक्तियों के संबंध में जांच करते हुए 7 युवतियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

उक्त कार्रवाई में भिलाई नगर सीएसपी, डीएसपी (IUCAW), थाना सुपेला एवं चौकी स्मृति नगर की संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं स्पा सेंटर, दुकानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अवैध अथवा असामाजिक गतिविधि संचालित न होने दें। नागरिक किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *