अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया राज्य के एक छोटे से गांव “Odd” में रहने वाला व्हिटेकर (Whittaker) परिवार दुनिया की सबसे चर्चित और डरावनी फैमिली में शुमार है. यह परिवार सदियों से रक्त संबंधी शादियों (inbreeding) के कारण गंभीर जेनेटिक समस्याओं से जूझ रहा है. उनके घर में रहने वाले सदस्यों की शारीरिक और मानसिक स्थिति देखकर लोग सिहर उठते हैं.

1880 के दशक में शुरू हुई यह कहानी ट्विन ब्रदर्स हेनरी और जॉन से जुड़ी है. उनके बच्चों ने आपस में शादी कर ली और आगे भी पीढ़ी दर पीढ़ी कजिन मैरिज होती रही. डबल फर्स्ट कजिन्स के रूप में शादियां होने से जेनेटिक दोष बढ़ते गए. आज इस परिवार के कई सदस्य बोल नहीं पाते, गुर्राने जैसी आवाज निकालते हैं और उनके चेहरे पर विकृति साफ दिखती है.


परिवार के मुख्य सदस्य: रॉय (Ray) और लोरेन (Lorraine) बोल नहीं पाते. वो इशारों और गुर्राने से बात करते हैं. टिम्मी (Timmy): पूरी तरह नॉन-वर्बल है. बेट्टी (Betty): परिवार की इकलौती सदस्य जो सामान्य रूप से बोल सकती है.उन्होंने शादी नहीं की और पूरे जीवन भाई-बहनों की देखभाल में समर्पित कर दिया.

फोटोग्राफर मार्क सबसे पहले 2004 में इस परिवार तक पहुंचे. जब उन्होंने इनकी तस्वीरें खींचीं तो पड़ोसी उन्हें रोकने की कोशिश करने लगे. 2020 में उन्होंने फिर इनका वीडियो बनाया, जो यूट्यूब पर 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया. वीडियो में परिवार की स्थिति देखकर दुनिया हैरान रह गई.

 

रहस्य और अलगाव

व्हिटेकर परिवार सालों से बाहरी दुनिया से कटा हुआ था. वे बहुत कम बाहर निकलते हैं और किसी को अपने घर आने भी नहीं देते. पड़ोसी उन्हें सुरक्षा देते हैं लेकिन डर भी लगता है. डॉक्टरों द्वारा इनकी कोई आधिकारिक जांच नहीं हुई है, इसलिए उनकी बीमारियों का सटीक निदान नहीं हो पाया है.

2022 में मार्क ने इनकी मदद के लिए GoFundMe कैंपेन शुरू किया, जिसमें 46,000 डॉलर से ज्यादा मदद जुटाई गई. लेकिन 2024 में वेस्ट वर्जीनिया की एडल्ट प्रोटेक्टिव सर्विसेस ने रॉय, लोरेन और टिम्मी को घर से अलग कर लिया. बेट्टी का कहना है कि उन्हें बताया भी नहीं गया कि उन्हें कहां ले जाया गया है.

जेनेटिक प्रॉब्लम्स

लंबे समय तक चली इनब्रीडिंग के कारण परिवार में स्पीच इंपेयरमेंट देखने को मिलती है. सदस्यों में शारीरिक विकृति मौजूद है. इसके अलावा ये लोग मानसिक रूप से कमजोर हैं. उन्हें आंखों की भी समस्या है. यह परिवार अमेरिका के एपलाचियन क्षेत्र की गरीबी, अलगाव और जेनेटिक समस्याओं का दुखद उदाहरण बन गया है.

इनका वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरानी, दया और गुस्सा जता रहे हैं. कई यूजर्स लिखते हैं, “यह इंसानियत के खिलाफ है”, जबकि कुछ कहते हैं, “इनकी मदद होनी चाहिए, समाज ने इन्हें अकेला छोड़ दिया”. यह मामला इनब्रीडिंग के खतरों और जेनेटिक काउंसलिंग की जरूरत पर भी सवाल उठाता है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *