आईबीपीएस ने क्लर्क भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन का शेड्यूल घोषित कर दिया है. उम्मीदवार 1 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसी अवधि में आवेदन फीस भी जमा करनी होगी. इस भर्ती में क्लर्क पद का नया नाम कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) रखा गया है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा का फॉर्मेट पहले जैसा ही रहेगा. इससे पहले से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अपनी रणनीति बदलने की जरूरत नहीं होगी. नोटिफिकेशन 31 जुलाई या 1 अगस्त को जारी होने की संभावना है.

इसमें पदों की संख्या, एज लिमिट, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और आवेदन फीस जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी. अनुमान है कि इस भर्ती के जरिए करीब 15 हजार से अधिक पद भरे जा सकते हैं, हालांकि आधिकारिक संख्या डिटेल नोटिफिकेशन में ही स्पष्ट होगी.


एग्जाम का शेड्यूल

आईबीपीएस ने भर्ती का पूरा संभावित शेड्यूल भी जारी किया है. प्री-एग्जाम ट्रेनिंग सितंबर 2026 में होगी, जबकि प्रलिम्स परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी. प्रीलिम्स का रिजल्ट नवंबर में आएगा और मेंस परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी. इसके बाद मार्च 2027 में प्रोविजनल अलॉटमेंट जारी किया जाएगा. इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा और फाइनल सेलेक्शन केवल प्रीलिम्स व मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CRP CSA-XVI लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरना, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना और ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी. आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नए अपडेट भी देखते रहें.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed