रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हत्या का मामला सामने आया है. पखनाकोट इलाके में एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. मामूली सी विवाद के बाद कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

मामला जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पखनाकोट का है. वारदात 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात की है. मृतक की पहचान पखनाकोट के रहने वाले चैतराम यादव (50 साल) के रूप में हुई है. आरोपी नैहर साय मांझी (45 वर्ष) उसी गाँव का रहने वाला है. नैहर ने किसी बात को लेकर हुए विवाद में चैतराम यादव की यादव कर दी.


कहासुनी और आपसी विवाद के बाद मर्डर

जानकारी के मुताबिक़, रविवार रात को नैहर साय मांझी की पत्नी चैतराम को बुलाने उसके घर आई थी. जिसके बाद चैतराम रात में ही नैहर साय मांझी के घर गया था. इस दौरान दोनों के बीच आपसी कहासुनी और अपने इलाज कराने की बात को लेकर विवाद हो गया.

कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट

विवाद देखते देखते इतना बढ़ा कि गुस्से में टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया. उसके ऊपर उसने ताबड़तोड़ कई वार किये. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. उसका शव आरोपी के घर की परछी में जमीन पर पड़ा हुआ था. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस कुबूल किया अपना गुनाह

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमे उसने बताया, उसके स्वयं के इलाज कराने और आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में ह्त्या की और उसके बाद टांगी को छाताघुरा जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया था. पुलिस ने आरोपी नैहर साय मांझी को थाना गिरफ्तार कर लिया है और आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *