कवर्धा। जिले के सिंघनपुरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मृतकों में रामाधार पटेल 30 साल मुडघुसरी बोडला, 02. बीरबल पटेल 28 साल मुडघुसरी बोडला शामिल हैं।


हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

सिंघनपुरी के पास हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। फिलहाल हादसे में मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *