रायपुर। राजधानी रायपुर के माना, नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार की शाम एक युवक डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में डूबे युवक की तलाश शुरू की गई। रात होने की वजह से रेस्क्यू को बीच में ही बंद करना पड़ा। आज सुबह फिर से SDRF की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। हालांकि अभी तक के शव का पता नहीं लगाया जा सका है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मौदहारापारा निवासी आदिल खान 24 वर्ष अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार को घूमने के लिए माना स्थित ब्लू वाटर पहुंचा था। इसी दौरान आदिल और उसके दोस्त के बीच ब्लू वाटर के एक छोर से दूसरे छोर जाने की शर्त रखी गई। दोनों तैरकर जाने के लिए राजी हो गए, जिसके बाद आदिल अपने दोस्त के साथ पानी में कूद गया।


घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि दोनों युवक एक छोर से तैरकर दूसरी छोर जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच आदिल गहरे पानी में जाकर डूब गया। आदिल के पानी में डूबते ही दोस्तों ने इसकी सूचना माना थाना पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया।

कुछ घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद अंधेरा हो गया, जिसके कारण सर्च अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। आज सुबह फिर से एसडीआरएफ के द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया। अभी तक के रेस्क्यू जारी है। फिलहाल पानी में डूबे युवक का अबतक के कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस और परिजन मौजूद है।

9 साल में 9 मौतें

बता दें कि ब्लू वाटर खदान में 9 साल में कुल 9 मौतें हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक, 2017 में 17 वर्षीय सुनैना की मौत हुई थी। 2019 में 17 वर्षीय मोहन बाघ, 2023 में दो युवकों की डूबने से जान गई थी। 2023 जून में 3 दोस्तों एक साथ डूब गए थे। 31 अक्टूबर 2025 में दो स्कूली छात्र नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। वहीं 19 अगस्त 2026 को मौदहापारा निवासी आदिल लापता हो गया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *