रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की जानकारी साझा की है। ED के मुताबिक, शेफाली बग्गा ने जांच एजेंसी के सामने 1.2 करोड़ रुपये सरेंडर किए हैं। इससे पहले हुई छापेमारी में उनके ठिकाने से 30 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई थी।

ED की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार, शेफाली बग्गा पर महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के प्रमोशन के बदले रकम हासिल करने का आरोप है। एजेंसी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान बग्गा ने दावा किया कि उन्होंने ऐप का प्रमोशन अनजाने में किया था। शेफाली बग्गा ने ED के समक्ष 1.2 करोड़ रुपये की राशि दो डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से सौंपी है।


इनमें 50 लाख रुपये और 70 लाख रुपये के दो डिमांड ड्राफ्ट शामिल हैं। ED ने बताया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच जारी है। एजेंसी इस मामले में ऐप के प्रमोशन, उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन और अलग-अलग लोगों तक पहुंची रकम की कड़ियों की जांच कर रही है।

ED के प्रेसनोट के मुताबिक, पहले की कार्रवाई के दौरान 30 लाख रुपये जब्त किए गए थे। अब 1.2 करोड़ रुपये सरेंडर किए जाने के बाद एजेंसी मामले में संबंधित वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *