रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिप्टो करेंसी एवं यूएसडीटी ट्रेडिंग में 25-30 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 1.54 करोड़ 54 लाख की धोखाधड़ी की थी। मामले में थाना आजाद चौक पुलिस ने धारा 318(4),3(5) BNS पंजीबद्ध किया गया था

1.54 करोड़ की धोखाधड़ी

आरोपियों द्वारा क्रिप्टो करेंसी एवं यूएसडीटी ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर प्रार्थी से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,54,90,000 रुपये प्राप्त किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा प्रकरण में धोखाधड़ी का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


नाम आरोपी

ललित अग्रवाल पिता संजय अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी पत्थलगांव जशपुर

नशीली टैबलेट का अवैध कारोबार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट रायपुर के निर्देश पर शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 23 नवम्बर को थाना आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ईदगाहभाठा ग्राउंड के पास कुछ व्यक्ति नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम राबिन्सन गुड़िया, एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा एवं एसीपी आजाद चौक डॉ. मानसी साकरे के निर्देश पर थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा तथा उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 124 नग Nitrazepam Tablets IP, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी क्रमांक CG 17 LC 1743 एवं नशीली टैबलेट की बिक्री से प्राप्त 1,900 रुपये नगद बरामद किए गए।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से बरामद मशरूका, वाहन व नगदी सहित कुल 1,52,892 रुपये की संपत्ति विधिवत जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध धारा 21(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता

01. शेख मोहम्मद अमान, पिता शेख अशरफ खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी बीबी विहार स्ट्रीट नंबर 03, मोवा, थाना पंडरी, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।

02. शेख मोहम्मद अयान मिर्जा, पिता असमान बेग, उम्र 19 वर्ष, निवासी बैरन बाजार पुलिस लाइन के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।

Share on