



UGC NET December 2026: UGC-NET दिसंबर 2026 साइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार यानी 8 शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. NTA ने गुरुवार को यह जानकारी दी. NTA के अनुसार, एप्लीकेशन प्रोसेस 8 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ। इच्छुक कैंडिडेट्स 28 अक्टूबर 2026 को रात 11:50 बजे तक अपने एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं.
NTA ने घोषणा की है कि UGC-NET दिसंबर 2026 परीक्षा 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे आखिरी समय में आने वाली टेक्निकल दिक्कतों या वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक से बचने के लिए समय रहते अपने एप्लीकेशन जमा कर दें.

आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अक्टूबर 2026, रात 11:50 बजे तक है. उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा. UGC-NET परीक्षा: 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होगी. उम्मीदवार आवेदन से पहले पात्रता और अन्य जरूरी शर्तें जरूर जांच लें.
UGC-NET वेबसाइट पर ज्यादा जानकारी
NTA ने कैंडिडेट्स से कहा है कि ज्यादा जानकारी और एप्लीकेशन प्रोसेस के लिए ऑफिशियल UGC-NET वेबसाइट पर जा सकते हैं. वे अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद इन्फॉर्मेशन बुलेटिन, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और सब्जेक्ट-वाइज परीक्षा शेड्यूल को ध्यान से देख लें.
NTA के पास परीक्षा की जिम्मेदारी
UGC-NET परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर भर्ती, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) देने और देश भर की यूनिवर्सिटीज और हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स में PhD में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने UGC-NET परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को सौंपी है.
कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में होती है परीक्षा
यह परीक्षा भारतीय नागरिकों की अलग-अलग कैटेगरी के लिए एलिजिबिलिटी तय करने के मकसद से आयोजित की जाती है, जिसमें जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) देना, असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्ति और PhD प्रोग्राम में एडमिशन शामिल है. दिसंबर 2018 से, UGC-NET परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जा रही है.
