कोरिया/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बैकुण्ठपुर (जिला कोरिया) द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत के पीछे, गढ़कलेवा के बगल में बैकुण्ठपुर में आयोजित होगा।

रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संस्थाएं भाग लेंगी। मेले के माध्यम से कुल 151 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन में 36,  फायरमेन में 10, सिक्योरिटी गार्ड में 25, पैकिंग स्टाफ में 12, होटल मेनेजमेंट में 25 वेल्डर में 18 तथा इलेक्ट्रीशियन में 25 पद शामिल हैं।


भर्ती के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक एवं वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। कुछ पदों के लिए अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पदों के अनुसार संभावित वेतनमान 8 हजार रुपये प्रतिमाह एवं कमीशन से लेकर 18 हजार 300 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है।

रोजगार मेले में श्रमिन टेलेंट प्रा. लिमि. नोएडा(उ.प्र.), फायर सेफ्टी एण्ड मेनेजमेंट इन्स्टीट्यूट भिलाई तथा वेदान्ता स्कील स्कूल लिमिटेड कोरबा सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *