रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन क्षेत्र में घरों में काम करने वाली महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। साथ ही एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुष्कर्म करने की नीयत से काम जा रही महिला का रास्ता रोका था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे मार डाला। घटना को लेकर जल्द ही पश्चिम जोन पुलिस इसका खुलासा करेगी।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 21 जुलाई मुजगहन थाना क्षेत्र के डुंडा, स्वागत विहार कॉलोनी के खुले प्लॉट में महिला की लाश मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रायपुर पश्चिम जोन डीसीपी रॉबिंसन गुड़िया और थाना प्रभारी पहुंचे थे।


घरों में करती थी काम

पुलिस जांच में मृतिका की पहचान सुभद्रा साहू 35 वर्ष के रूप में की गई है। मृतिका बोरिया कला की रहने वाली थी और घरों में काम करती थी। आज भी काम के लिए निकली थी। इसी बीच उसकी लाश डुंडा इलाके के स्वागत विहार कॉलोनी के खुले प्लॉट में मिली। तत्काल इसकी सूचना मुजगहन पुलिस को दी गई।

झाड़ियों में मिला शव

पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आशंका जता रही हैं कि महिला की हत्या के बाद आरोपी ने शव छिपाने के उद्देश्य से डुंडा इलाके के सुनसान जगह पर रखा दिया था।

दोस्त की कार में दिखी गर्लफ्रेंड, रोकने के लिए बॉयफ्रेंड चढ़ गया बोनट पर, नीचे गिरते ही कुचलकर भागा, हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेमी को बेरहमी से मार डाला। दरअसल, मृतक युवक के दोस्त के साथ उसकी प्रेमिका कार में सवार होकर जा रही थी, इसी दौरान प्रेमी उसे रोकने के लिए कार की बोनट पर चढ़ गया। इतने में आरोपी चालक ने कार को तेजी से दौड़ाया। इस दौरान 200 मीटर तक मृतक कार के साथ घिसटता रहा और फिर नीचे गिरा, जिसके बाद कार को उसके उपर आरोपी ने चढ़ा दिया। घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *