कोरबा। जिले में पति ने अपनी पत्नी की बेहरमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात से पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पार्टी की, इस दौरान बची हुई शराब खत्म होने पर विवाद हो गया. नशे में धुत पति ने गुस्से में आकर खूनी विवाद को अंजाम दिया. बाद में खुद गांव में लोगों को घटना की जानकारी दी. होश में आने पर पति अपनी पत्नी के शव से लिपटकर रोते रहा.

हिंसात्मक अपराध

पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के भैसामुड़ा गांव की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों रोजी मजदूरी का काम करते थे और उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है. मृतिका अगहन बाई मूल रूप से मड़वारानी गांव की निवासी थीं. पिछले कुछ दिनों से रिश्तेदार के गांव भैसामुड़ा में पति-पत्नी रह रहे थे.


घटना वाली की रात दोनों ने पहले शराब पार्टी की फिर और विवाद के बाद पति ने आपा खोकर विवाद को अंजाम दिया. चीख-पुकार सुनकर वहां बुजुर्ग पहुंचा तो उसे आरोपी ने उठाकर पटक दिया. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 32 वर्षीय अगहन बाई धनवार के रूप में हुई है.

सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल से आरोपी पति परदेसी धनवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *