बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो बीजेपी नेता और एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक समेत चार आरोपी शामिल है। आरोपियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का ट्रांसफर कराने के नाम पर उससे एक लाख लिए और सीएमएचओ का फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी स्थानांतरण आदेश जारी किया था।

मामले में बीजेपी जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल को पद से हटाकर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए SP गौरव राय के निर्देश पर थाना पलारी पुलिस द्वारा कार्रवाई कर फर्जी स्थानांतरण (Transfer) आदेश तैयार करने वाले आरोपी ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


जानिए पूरा मामला

दरअसल, डा. पंकज वर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांसी में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) बलौदाबाजार का एक फर्जी स्थानांतरण आदेश (क्रमांक .एच.एम./ए.आर./2026-27/1359, दिनांक 14/08/2026) जारी किया गया था। आदेश में आरोपी करन कुमार का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर (विकासखंड भाटापारा) स्थानांतरण होना दर्शाया गया था।

आदेश पर हस्ताक्षर फर्जी

​जांच में पाया गया कि राज्य संवर्ग के कर्मचारी का स्थानांतरण अधिकार क्षेत्र केवल राज्य शासन के पास है। CMHO कार्यालय द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था और आदेश पर अंकित हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए।

​पुलिस कार्रवाई

जांच में पाया गया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्थानांतरण आदेश असली के रूप में पेश किया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाना पलारी में धारा 318(4), 336(3),337,338,340(2),3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जाँच में लिया गया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पलारी पुलिस द्वारा तत्काल जांच व कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कर वायरल करने वाले आरोपी करण कुमार देवांगन सहित 4 को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, जिस पर सभी चारों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में आगे की कार्रवाई व विवेचना जारी है।

​गिरफ्तार आरोपी

1. ​करण कुमार देवांगन पिता: लहुर साय देवांगन ​उम्र: 44 वर्ष निवासी मंगलम कालोनी बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली चिकित्सा सहायक, PHC रोहांसी

2. रवि कुमार सेन ​पिता: नूतन लाल सेन ​उम्र: 43 वर्ष निवासी कसडोल वार्ड क्र० 04 सिरपुर रोड, एवं ग्राम कटगी थाना कसडोल

3. पुनीराम पटेल ​पिता: डेरहा राम पटेल ​उम्र: 51 वर्ष निवासी ग्राम गिरौदपुरी अटल चौक के पास, थाना गिधौरी, चौकी गिरौदपुरी

4. ​किशना उर्फ कृष्ण कुमार अवस्थी ​पिता: स्व० कुंजराम अवस्थी ​उम्र: 53 वर्ष निवासी ग्राम रिसदा गांधी चौक, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *