दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। अटल आवास और आशाराम बापू आश्रम मैदान के पास चल रहे कथित अवैध कारोबार के मामले में पुलिस ने 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।

अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ 2 एयर गन भी जब्त

एएसपी भोजराज अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 0.5 एमजी की 1200 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट, 8 मोबाइल फोन, 1,400 रुपये नकद और 2 एयर गन बरामद की गई हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 99,000 रुपये बताई जा रही है।


उन्होंने कहा कि यह गिरोह सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं को नशीली गोलियां बेचकर अवैध कमाई कर रहा था। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c) और 22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, बरामद एयर गन को लेकर उनके तकनीकी पहलुओं की जांच के साथ पृथक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल शेख, योगेश कुमार साहू, अम्रन साहू, मयंक यादव, जानी यादव और समीर ठाकुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *