कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमला कर दिया। किशोर की आंख के नीचे गंभीर चोट आई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपित सागर यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पढ़िए क्या है मामला?

सागर यादव 18 वर्ष एक नाबालिग किशोरी से बातचीत करता था। कुछ दिन पहले विवाद होने पर किशोरी ने उससे बातचीत बंद कर दी। इसके बाद वह एक 17 वर्षीय किशोर से बातचीत करने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर सागर ने किशोर को बुलाया और किशोरी से बातचीत बंद कर रास्ते से हट जाने के लिए समझाया।


इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर सागर ने अपने साथ लाई कैंची से किशोर के चेहरे पर वार कर दिया। कैंची का वार आंख के नीचे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर को गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

चाकूबाजी और धातक हथियार से हमले का बढ़ रहा ट्रेंड

छत्तीसगढ़ के सभी बड़े शहरों में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को बिलासपुर में दो बड़ी घटनाएं घटी। एक घटना में चाकू के हमले से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना में एक नशेड़ी ने चापड़ से हमला कर दिया। गंभीर हालत में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *