दुर्ग। हैदराबाद में बैठकर दुर्ग जिले में सट्टा पैनल चलाने वाले 13 सटोरिए को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करोड़ो का ट्रांजेक्शन भी जब्त किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति की भी जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों की संपत्ति पर भी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि इस वर्ष आईपीएल सीजन में ऑनलाइन सट्टे पर 14 कार्रवाई की गई है।

दरअसल, 16 मई को छावनी व एसीसीयू की टीम द्वारा जावेद अख्तर निवासी चरौदा व आभास जायसवाल को विभिन्न बैंक के खातों सहित धर दबोचा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया था कि ये स्लम एरिया व अन्य व्यक्तियों से संपर्क कर उनमें बैंक खातें विभिन्न बैंकों में खुलवाते थे।


नया सिम खरीदवाते है तथा बैंक की पास बुक, एटीएम, नया सीम, चेकबुक ढ़ांचा भवन कुरूद जामुल निवासी कुणाल वर्मा को 25000 रू० प्रति पास बुक की दर से बिक्री करते है। कुणाल वर्मा इन पास बुक एटीएम, सिम, चेकबुक का उपयोग ऑनलाईन क्रिकेट स‌ट्टा में प्राप्त रकम का लेनदेन डिपाजिट विड्राल में करता था। कुणाल वर्मा स्वयं Sat Sport बुक चलाता था।

पूछताछ में कुणाल वर्मा ने बताया कि हैदराबाद के अल्फापुरम एसएस रेसीडेंसी में व शमसाबाद के नक्षत्र सोसायटी तथा रोहित चौहान H Lotas 13, CP 07 क्रैक प्लस बुक चलाकर ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट स‌ट्टा स्थानीय लड़को को ले जाकर चलवा रहा था। लोगों के अकाउंट व सिम, चेक बुक, एटीएम इसी काम में उपयोग करते है।

इसकी निशादेही पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नगदी रकम, मोबाइल, लेपटाप बरामद किया गया है। लगभग 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन विभिन्न खातों में पाया गया, जिसकी जांच जारी है। सिंडिकेट द्वारा चला रहे म्यूल एकाउन्ट पर भी कार्रवाई की जायेगी। सभी आरोपियों की संपत्ति का विवरण मंगाया जा रहा है। मामले में संगठित अपराध होने पर संगठित अपराध की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कुणाल वर्मा पूरे पैनल का मास्टर माइंड है जो पैनल खरीदकर म्यूल एकाउन्ट की व्यवस्था करता था। कुणाल वर्मा के ऊपर के चैनल की जांच की जा रही है। इस वर्ष आईपीएल सीजन में 14 कार्रवाई दुर्ग पुलिस द्वारा की गई। इन्ही खातों में 63 सायबर अपराध दर्ज है। इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

1. विक्की कुमार साहू पिता स्व० जितेन्द्र साहू उम्र 24 साल पता चंडी मंदिर मठपारा दुर्ग
2. अभिषेक भारती पिता रामा ईश्वर भारती उम्र 23 साल पता वृन्दानगर केम्प 1 भिलाई
3. गुफरान खान पिता मन्नान खान उम्र 32 साल पता नूरमल्ल नूरानी बस्ती थाना शाहजानाबाद भोपाल (म०प्र०)
4. राजकुमार पासवान पिता मनोज पासवान उम्र 27 साल पता इन्दिरा नगर राजेन्द्र प्रसाद गदा चौक सुपेला
5. तुकेश्वर साहू पिता राजेन्द्र कुमार साहू उम्र 21 साल पता वृन्दानगर केम्प । गणेश मंदिर के पास निलाई
6. जेदखान पिता मन्नान खान उम्र 25 साल पता नूर महल नूरानी बस्ती थाना शाहजानाबाद भोपाल (म०प्र०)
7. के श्रीनु पिता स्व० के ताता राव उम्र 25 साल पता केम्प 1 वृन्दानगर भिलाई
8. शेख स‌द्दाम पिता रोज इलम उम्र 24 साल पता वृन्दानगर केम्प 1 भिलाई
9. विकास राय पिता विरेन्द्र राय उम्र 21 साल पता इन्दिरा नगर क्रामराज लांड्री के पास थाना सुपेला
10. विकास निषाद पिता ईश्वर राम निषाद उम्र 20 साल पत्ता केम्प 1 वृन्दानगर भिलाई
11. रोहित चौहान पिता छोटेलाल खैहान उम्र 21 साल पता शंकरपारा मराठा बस्ती के पास सुपेला
12. कुणाल वर्मा पिता नेतराम वर्मा उम्र 23 साल पता ढांचा भवन सांई मंदिर के पास कुरूद
13. प्रतीक पटेल पिता स्व० बेनु पटेल उम्र 20 साल पता रामनगर जहाज बिल्डिंग के सामने उड़िया मोहल्ला थाना वैशाली नगर

जब्त सामान

  • लेपटांप 09 नग
  • मोबाईल 46 नग
  • पासबुक 23 नग
  • एटीएम 107 नग
  • सीम कार्ड लगभग 20 नग
  • नगदी रकम 2,57,000 बरामद।
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *