



छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुंबई की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से करीब 12 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी महिला सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास संदिग्ध हालत में घूमती हुई मिली थी। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला। गिरफ्तार महिला की पहचान सोनाली मोटे (42 वर्ष), निवासी मुंबई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास संदिग्ध हालत में मिली महिला
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास एक महिला के संदिग्ध हालत में घूमने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की और उसके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के बैग से करीब 12 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल महिला को हिरासत में लेकर गांजा जब्त कर लिया।

मुंबई की रहने वाली है आरोपी सोनाली मोटे
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान सोनाली मोटे (42) के रूप में हुई है। वह मुंबई की रहने वाली है। महिला के कब्जे से बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट यानी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांजा कहां से आया, किसे करना था सप्लाई? जांच में जुटी पुलिस
इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब गांजे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला के पास गांजा कहां से आया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। इसके अलावा तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस गांजे के स्रोत और संभावित खरीदारों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ और आगे की जांच जारी है।
