कोंडागांव। जिले के इरागांव थाना क्षेत्र में गौ हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जंगल में गौ को काटकर उसकी चमड़ी निकालते हुए मौके से पकड़े गए आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शोक कार्यक्रम के लिए मांस तैयार करने के उद्देश्य से गौहत्या की गई थी।

घटना की सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी इरागांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम पड्डे के जंगल क्षेत्र में पहुंची, जहां छह लोग कथित रूप से गाय को काटकर उसकी चमड़ी निकाल रहे थे। पुलिस ने सभी को मौके से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।


एसडीओपी अरुण कुमार नेताम ने बताया कि गौहत्या की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जंगल में दबिश दी थी। मौके पर छह लोगों को पकड़ा गया, जो एक शोक कार्यक्रम के लिए गौ की हत्या कर उसकी चमड़ी निकाल रहे थे। पुलिस ने घटना स्थल से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed