सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुरुवार को पुलिस ने बस से 20 क्विंटल गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बस के ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कपड़ों की गठरियों में छिपाकर गांजा को रखा गया था। पूलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है, सरगुजा पासिंग बस के जरिए झाड़ू की आड़ में गांजा कटनी भेजा जा रहा था।

बस में झाड़ू बेचने वाले महिला और पुरुष सवार थे, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। 5 दिन पहले महासमुंद जिले की सिंघोड़ा थाना पुलिस ने 6 क्विंटल गांजा पकड़ा था, जिसकी कीमत तीन करोड़ बताई जा रही है।


आरोपी ओडिशा से माजदा से गांजा महाराष्ट्र ले जा रहा था। गांजे को मशीनरी सामानों के कार्टून के नीचे बोरियों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस गांजा, माजदा, मोबाइल और कैश समेत कुल 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार की संपत्ति जब्त की गई थी।

इनपुट के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

जयनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी, नीलम कंपनी बस (CG-15-EH-4301) अंबिकापुर से मध्य प्रदेश की जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिलफिली के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम नीलम कंपनी की बस नजर आई। पुलिस ने बस रुकवाया।

बस रूकी और भाग खड़े हुए आरोपी

बस को पुलिस ने जैसे ही रुकवाया, बस में सवार महिला-पुरुष उतरकर भाग निकले। जब पुलिस ने ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लेकर तलाश ली तो झाड़ू के बीच कपड़ों की गठरियों में गांजा मिला। इसके बाद जब्ती की कार्रवाई की गई। बस को जब्त कर थाने में रखा गया है। पुलिस ड्राइवर-हेल्पर पूछताछ कर रही है।

शिकायतकर्ता ने बताया, वह गाड़ी लेकर सूजरपुर की ओर जा रहा था। कालीघाटी के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखे, जिस पर उसने डायल- 112 को सूचना दी और पुलिस टीम ने कार्रवाई की। बस में करीब 15-20 लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। विजय से इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *