



Youth Internship 2026: लद्दाख प्रशासन ने Ladakh Youth Internship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रोग्राम के तहत कुल 2,000 युवाओं को केंद्र शासित प्रदेश के 25 सरकारी विभागों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा. यह इंटर्नशिप 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी और इसकी शुरुआती अवधि तीन महीने होगी. इच्छुक उम्मीदवार 5 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अच्छे प्रदर्शन पर इंटर्नशिप को तीन महीने और बढ़ाया जा सकता है.
17 सितंबर से शुरू होगी इंटर्नशिप
लद्दाख यूथ इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन 22 अगस्त से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, स्किल और इंटरेस्ट के अनुसार अलग-अलग सरकारी विभागों में काम करने का मौका दिया जाएगा. इस दौरान युवा सरकारी कामकाज, लोक प्रशासन और विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं के इंप्लीमेंटेशन को करीब से समझ सकेंगे.

यह कार्यक्रम युवाओं को सरकारी व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज का व्यावहारिक एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. इंटर्नशिप की शुरुआती अवधि तीन महीने होगी. इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को आगे तीन महीने का एक्सटेंशन भी मिल सकता है.
मिलेंगे 5 हजार रुपये हर महीने
इंटर्नशिप पूरी करने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. इस कार्यक्रम के लिए कुल 2,000 सीटें उपलब्ध हैं और उम्मीदवारों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 6 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक चलेगी.
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू: 22 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 5 सितंबर 2026
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 6 से 14 सितंबर 2026
- इंटर्नशिप शुरू: 17 सितंबर 2026
- अवधि: 3 महीने
- मासिक स्टाइपेंड: 5,000 रुपये
- कुल अवसर: 2,000
- सरकारी विभाग: 25
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार लद्दाख यूथ इंटर्नशिप के आधिकारिक पोर्टल internship.ladakh.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पोर्टल पर दी गई पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए.
22 अगस्त 2026 को लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस समर्पित यूथ इंटर्नशिप पोर्टल को लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य युवाओं को सरकारी विभागों में काम करने के अवसर से जोड़ना और आवेदन प्रक्रिया को एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है.
