



IOCL Apprentice 2026: इंडियन ऑयल अपने साथ अप्रेंटिस का मौका दे रहा है. इंडियन ऑयल ने विभिन्न पदाें पर अप्रेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसके तहत 4 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है. अप्रेंटिस के लिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 12 महीने की ट्रेंनिंग इंडियन ऑयल की तरफ से दी जाएगी, जो मुफ्त होगी. अप्रेंटिस की सीटें सीमित हैं.
आइए, इंडियन ऑयल अप्रेंटिस के बारे में विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि कुल कितने पदों और कौन से पदों पर अप्रेंटिस के लिए इंडियन ऑयल ने आवेदन आमंत्रित किए हैं. जानते हैं कि आवेदन कैसे किया जा सकता है. साथ ही जानेंगे कि सिलेक्शन प्रोसेस क्या है.

इंडियन ऑयल में 335 पदों पर अप्रेंटिस का मौका
इंडियन ऑयल के मार्केटिंग डिवीजन, वेस्टर्न रीजन ने कुल 335 पदों पर अप्रेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये अप्रेंटिस मुख्य तौर पर महाराष्ट्र, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट्स के लिए है. टेक्नीशियन के 99 , ट्रेड के 40, ग्रेजुएट के 174, डेटा एंट्री ऑपरेटर के 22 पदों पर अप्रेंटिस का मौका है.
5 नवंबर तक करें आवेदन
इंडियन ऑयल ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत 5 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 है. 4 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है. आवेदन NAPS पोर्टल के माध्यम से कराया जा सकता है. पहले संबंधित पोर्टल पर प्रोफाइल बनाना होगा. इसके बाद IOCL मार्केटिंग डिवीजन वेस्टर्न रीजनकी अप्रेंटिसशिप वैकेंसी सर्च करके आवेदन करना होगा.
कौन कर सकता है आवेदन
टेक्नीशियन पदों पर अप्रेंटिस करने के इच्छुक कैंडिडेट्स तब ही आवेदन कर सकते हैं, जब उनके पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है. वहीं सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के कम से कम 50 फीसदी नंबर होने चाहिए. SC, ST और PwBD कैंडिडेट्स के डिप्लोमा में कम से कम 45 फीसदी नंबर होने चाहिए.
वहीं ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय फुल-टाइम ITI योग्यता होनी चाहिए. ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर अप्रेंटिस करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के पास बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए की डिग्री होनी चाहिए.
वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है.आवेदन के लिए कैंडिडेट्स की उम्र सीमा18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर होगी.
सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?
इंडियन ऑयल अप्रेंटिस के लिए निर्धारित सिलेक्शन प्रोसेस की बात करते हैं. सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. मेरिट अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के फीसदी के आधार पर तैयार की जाएगी. मेरिट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्टेट कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा.
