दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में CISF जवान की गोली लगने से मौत हो गई। हादसा 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन-03 में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक AK-47 की सफाई के दौरान अचानक दो गोलियां चल गईं। गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बची जान

हादसे के बाद घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


महाराष्ट्र के रहने वाले थे जवान

मृतक CISF प्रधान आरक्षक दत्तात्राया महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं। कैंप में हथियार की सफाई के दौरान आखिर किन परिस्थितियों में अचानक दो गोलियां चलीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा वास्तविक कारण

पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। मौके से जुड़े साक्ष्यों की जांच के लिए FSL टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही घटना का वास्तविक कारण और गोली चलने की परिस्थितियां अधिक स्पष्ट हो सकेंगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *