ताइवान को लेकर ट्रंप ने सीधे जिनपिंग को मिला दिया फोन, जानें किन मुद्दों पर हुई बात?

Trump Jinping Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान समेत कई अहम मुद्दों पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ टेलीफोनिक बातचीत की जानकारी दी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके बताया कि अभी-अभी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ टेलीफोन पर बात की। यह एक लंबी और गहन बातचीत थी, जिसमें व्यापार, सैन्य मामलों, अप्रैल में मेरी चीन यात्रा पर बात शामिल है। इसमें ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान के साथ वर्तमान हालात, चीन की तरफ से अमेरिका से तेल-गैस की खरीदारी और अतिरिक्त कृषि उत्पादों की खरीद पर विचार भी शामिल है।

चीन में सोयाबीन इंपोर्ट पर ट्रंप ने दिया जोर

ट्रंप ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि जिनपिंग के साथ बातचीत में चालू सीजन के लिए चीन में अमेरिकी सोयाबीन के इंपोर्ट को 20 मिलियन टन तक बढ़ाना शामिल है। उन्होंने अगले सीजन के लिए इसे 25 मिलियन टन तक बढ़ाने का वादा किया है। जिनपिंग के साथ हवाई जहाज के इंजन की डिलीवरी और कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

ट्रंप ने जिनपिंग के साथ संबंधों की तारीफ की

डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी बताया कि जिनपिंग के साथ सभी विषयों पर बातचीत बहुत सकारात्मक रही। मेरे चीन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ व्यक्तिगत संबंध बहुत अच्छे हैं, और हम दोनों इस बात को समझते हैं कि इसे इसी प्रकार बनाए रखना कितना अहम है। मुझे भरोसा है कि मेरे राष्ट्रपति कार्यकाल के अगले 3 साल में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन से संबंधित कई सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

हाल में PM मोदी से भी ट्रंप ने की थी बात

गौरतलब है कि ट्रंप ने हाल ही में PM मोदी को भी फोन किया था और फिर भारत के साथ ट्रेल डील का ऐलान किया था। इसके साथ ही, उन्होंने टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी करने की घोषणा भी की थी। साथ ही, दोनों के बीच एनर्जी, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर और अन्य सेक्टर्स में सहयोग की बात हुई थी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *