पेंड्रा [ News T20 ] | पेंड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कोटमी चौकी इलाके में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीनों बाइक सवार ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक तीनों युवक पसान के रहने वाले थे। हादसा कोटमी से पेंड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित राधा स्वामी पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात करीब 9 बजे की है। बाइक सवार तीन युवक पसान से पेंड्रा की तरफ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे पर कंटेनर यूपी-82 टी-5586 खड़ी थी।


सिर पर गंभीर चोट आने से हुई तीनों की मौत –

तेज रफ्तार बाइक कंटेनर के पीछे इतनी तेजी से टकराई की उसमें सवार तीनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में बसंत प्रजापति पिता महेश प्रजापति (20), शुभम मानिकपुरी पिता बलदाऊ मानिकपुरी (20) और तीसरा युवक सूरज प्रजापति (20) है। तीनों युवकों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई।

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों बाइक सवार युवक आपस मे दोस्त थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बसंत प्रजापति जो बाइक चला रहा था और सूरज प्रजापति दोनों कोरबा के पसान के रहने वाले थे। तीसरा युवक शुभम प्रजापति कोटा का रहने वाला था।

तीनों मृतकों के पिता क्रेडा विभाग कोरबा जिले में पोस्टेड हैं। परिजनों की माने तो रविवार शाम बसंत प्रजापति के साथ सूरज और शुभम घर से घूमने जाने की बात कहते हुए पेंड्रा निकले थे। कुछ देर बाद परिजनों को मोबाइल पर घटना की जानकारी मिली।

कोटमी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे मरचुरी में रखवा दिया है। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पेंड्रा पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौप कर मामले की जांच में जुट गई है।

पेड़ से टकराई अनियंत्रित ट्रक –

6 माह पहले भी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) में ड्राइवर को ऐसी झपकी आई कि वह ट्रक नियंत्रित नहीं कर सका और गाड़ी सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक के केबिन में फंस गया। फिर काफी देर तक वह तड़पता रहा। करीब 2.5 घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाल गया। मध्यप्रदेश के शहडोल से एक ट्रक सुबह 4 बजे के आस-पास कोरबा की तरफ जा रहा था। अभी वह जिले के कुदरी गांव के नाला के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। खबर मिलते ही गश्त कर रही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर –

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि ट्रक के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। ड्राइवर सामने इंजन में ही फंस गया था। जिसके बाद उसे निकालने का प्रयास किया गया। पुलिस की टीम और आस-पास के लोग करीब 2.5 घंटे तक मशक्कत करते रहे। जिसके बाद उसे निकाला गया है। ड्राइवर को निकालने के बाद तुरंत ही उसे जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ड्राइवर को झपकी आई थी। वहीं सुबह 4 बजे अंधेरा भी था। जिसकी वजह से ये हादसा हो गया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed