SSC Exam Calendar 2026: SSC ने तीन भर्ती एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत SSC ने जूनियर इंजीनियर (JE) पेपर-I, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर, और कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन (CHSL) टियर-I एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है.

इन तीनों भर्ती एग्जाम के लिए नवंबर-दिसंबर 2026 में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. SSC ने शेड्यूल जारी करने के साथ ही स्पष्ट किया है कि कैंडिडेट्स वेबसाइट से अपडेट लेते रहें, जिसके तहत भर्ती एग्जाम के लिए सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड और तारीख की जानकारी वही बताई जाएगी.


SSC की तरफ से जारी भर्ती एग्जाम शेड्यूल के अनुसार तीन भर्तियों के लिए परीक्षाएं 2 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच होंगी. सभी परीक्षाएं कंप्यूटर-बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE) मोड में आयोजित की जाएंगी.

2 नवंबर से SSC JE पेपर-I एग्जाम

SSC की तरफ से जारी भर्ती एग्जाम शेड्यूल के अनुसार जूनियर इंजीनियर (JE) पेपर-I परीक्षा 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. SSC ने स्पष्ट किया है कि ये परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड हाेगी. इसमें वह कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं, जिन्होंनेSSC JE भर्ती के लिए आवेदन किया है.

20 नवंबर से दिल्ली पुलिस, CAPF SI एग्जाम

SSC की तरफ से जारी भर्ती एग्जाम शेड्यूल के अनुसार 20 नवंबर से दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 एग्जाम आयोजित शुरू होंगे, जो 28 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे. ये एग्जाम भी CBE मोड में ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे.

30 नंवबर से SSC CHSL टियर-I एग्जाम

SSC की तरफ से जारी भर्ती एग्जाम शेड्यूल के अनुसार SSC CHSL 2026 टियर-I परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होगी, जो 31 दिसंबर तक आयोजित होंगी. असल में SSC CHSL यानी ‘कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल’ भर्ती परीक्षा अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. ये भी कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है.

सिर्फ प्रस्तावित हैं तारीख, फाइनल नहीं

SSC ने जारी नोटिस में कहा है कि भर्ती एग्जाम की ये तारीखें सिर्फ प्रस्तावित हैं. अगर आवश्यकता होगी तो इनमें बदलाव किया जा सकता है. ऐसे में वेबसाइट से अपडेट लेते रहने की सलाह SSC ने दी है. साथ ही SSC ने कहा कि है कि एग्जाम क लिए सिटी स्लिप,एडमिट कार्ड, रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारियां बाद में जारी की जाएंगी.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *