



ECIL Recruitment 2026 : भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी ECIL में 300 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ट्रेड, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, टर्नर और वेल्डर समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी. आवेदन कंपनी की वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर करना है.
यहां आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 है. ऐसे में इच्छुक आवेदक बिना किसी देरी के आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 को शुरू हुई थी. उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 के बीच होगा. इसके बाद 28 से 29 अक्टूबर के बीच ऑफर लेटर मेल कर दिया जाएगा. वहीं, अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की शुरुआत 2 नवंबर 2026 से होगी.

किस ट्रेड में कितनी सीटें
नोटिफिकेशन के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 310 पदों की रिक्तियां भरी जाएंगी. इसमें सबसे अधिक 87 रिक्तियां फिटर के लिए हैं. इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 86, इलेक्ट्रिशियन की 50, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की 41, वेल्डर की 16, टर्नर की 8 वैकेंसी और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग मैकेनिक के लिए 5 वैकेंसी है.
अप्रेंटिसशिप की अवधि
बता दें कि यह अप्रेंटिसशिप एक साल के लिए होगी. जो दो नवंबर 2026 से शुरू होगी.
कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले ECIL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद ह्यूमन रिसोर्स के लिंक पर क्लिक करें.
- फिर यहां करेंट ओपनिंग जॉब के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपको आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिसशिप का लिंक दिखेगा, इसके सामने अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें.
- फिर मांगी हुई सारी जानकारियां दर्ज करें.
- साथ ही मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें.
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा.
- नीचे प्रिंट पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म की एक कॉपी निकाल लें.
कौन कर सकता है आवेदन
इस अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई की योग्यता होनी चाहिए.
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 25 साल है. वहीं, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट देते हुए 28 साल तक आवेदन करने की अनुमति है. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल है.
चयन प्रक्रिया
ईसीआईएल के अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे आईटीआई मेरिट के आधार पर होगा. इसमें जिसका नाम आएगा उसका डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को हैदराबाद में कॉर्पोरेट लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर यानी सीएलडीसी में बुलाया जाएगा.
