GATE 2027 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 में रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अभी तक जिन कैंडिडेट्स ने IIT GATE 2027 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

IIT GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन यानी आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए कैंडिडेट्स को IIT GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाना होगा. GAET30 टेस्ट पेपर्स के लिए आयोजित की जाना है. एक कैंडिडेट एक या फिर ज़्यादा से ज़्यादा दो टेस्ट पेपर्स में शामिल हो सकता है.


आइए, IIT GATE 2027 के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, इसके बारे में जानते हैं. IIT GATE 2027 का शेड्यूल के बारे में जानते हैं. जानेंगे कि IIT GATE 2027 के लिए कौन आवेदन कर सकता है.

14 अक्टूबर को खुलेगी करेक्शन विंडो

IIT मद्रास ने IIT GATE 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है, जिसके तहत अब 4 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है, लेकिन बाकी शेड्यूल में काेई बदलाव नहीं किया है. पुराने शेड्यूल के अनुसार IIT GATE 2027 आवेदन फाॅर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 14 अक्टूबर को खुलेगी और 21 अक्टूबर, 2026 को बंद हो जाएगी. वहीं सिटी अलॉटमेंट की जानकारी 4 जनवरी, 2027 को उपलब्ध होगी.

कौन कर सकता है IIT GATE 2027 के लिए आवेदन

IIT GATE 2027 के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर/साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज डिग्री पूरी कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ हीअभी अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के साल में पढ़ाई कर रहे हैं कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं.

इसके साथ हीजो कैंडिडेट्स भारत के अलावा किसी अन्य देश से अपनी क्वालिफाइंग डिग्री हासिल कर रहे हैं या कर चुके हैं, वह भी आवेदन कर सकते हैं. जरूरी है कि ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए या ग्रेजुएशन अंतिम साल के स्टूडेंट्स होने चाहिए.

IIT GATE 2027 के लिए कैसे आवेदन करें

  • सबसे पहले IIT GATE की ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं.
  • होम पेज पर मौजूद IIT GATE 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • नया वेब पेज खुलेगा, इसमें कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन की जानकारी डालनी होगी.
  • जानकारी पूरी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज पर लॉग इन करें.
  • इसके बाद एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरें और एप्लीकेशन फ़ीस का पेमेंट करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.

कब होगा GATE 2027 का आयोजन

IIT मद्रास पहले ही IIT GATE 2027 का शेड्यूल जारी कर चुका है, जिसके तहत IIT मद्रास की तरफ से 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027 को ‘ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग’ (GATE) आयोजित किया जाना है. GATE एग्जाम सभी निर्धारित दिनों में दो पालियों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सुबह और दोपहर की पालियों में एग्जाम आयाेजित किया जाएगा.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *