



SAIL Apprentice Recruitment 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट ने वर्ष 2026-27 के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 1,110 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. खास बात यह है कि भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट और वॉक-इन प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?
भर्ती में 421 ट्रेड अप्रेंटिस, 414 डिप्लोमा अप्रेंटिस और 275 ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद शामिल हैं. ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है. डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग, जीएनएम, डी.फार्मा, रेडियोलॉजी जैसी संबंधित ब्रांचों में डिप्लोमा होना चाहिए.

कौन कर सकता है आवेदन?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग के अलावा बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बीएससी नर्सिंग जैसी डिग्री होल्डर भी अप्लाई कर सकते हैं. अभ्यर्थी ने अपनी योग्यता वर्ष 2022 से 2026 के बीच नियमित छात्र के रूप में प्राप्त की हो.
एज लिमिट और स्टाइपेंड
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गिनती31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. चयनित ट्रेड अप्रेंटिस को लगभग 9,600 से 10,560 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 10,900 रुपये और ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा.
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को पहले संबंधित अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. ITI पास अभ्यर्थी Apprenticeship India पोर्टल और डिप्लोमा या डिग्री होल्डर NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद “STEEL AUTHORITY OF INDIA LIMITED, ROURKELA STEEL PLANT” चुनकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 26 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को सितंबर 2026 में वॉक-इन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.
