



राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 94 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत इंजीनियरिंग, फाइनेंस और मार्केटिंग सहित कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा. सफल उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान आकर्षक स्टाइपेंड और बाद में बेहतरीन सैलरी पैकेज का लाभ मिलेगा.
राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 94 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती में केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन, आईटी, फाइनेंस और मार्केटिंग जैसे कई क्षेत्रों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. अभ्यर्थी 8 अगस्त 2026 सुबह 8 बजे से 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं.

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इंजीनियरिंग पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से रेगुलर बीई/बीटेक या लेटरल एंट्री के माध्यम से प्राप्त डिग्री होना जरूरी है. जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. फाइनेंस और मार्केटिंग पदों के लिए एमबीए, पीजीडीएम, सीए या सीएमए जैसी निर्धारित योग्यता जरूरी है.
एज लिमिट
अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है. ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की आयु छूट मिलेगी.
चयन की प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले 90 मिनट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. फाइनल मेरिट में ऑनलाइन परीक्षा को 80 प्रतिशत और इंटरव्यू को 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा.
सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की ट्रेनिंग के दौरान 60,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद E-1 ग्रेड में 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.
आवेदन की फीस कितनी है?
आवेदन फीस जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1,000 रुपये रखी गई है. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर RCF की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. समय पर आवेदन करना जरूरी होगा ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके.
