



NHM Recruitment 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), असम ने स्टाफ नर्स के 2204 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए राज्य के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्तियां की जाएंगी. बीएससी नर्सिंग या जीएनएम पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. योग्य अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी.

इच्छुक उम्मीदवार एनएचएम असम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है.
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) का डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी का असम नर्सिंग, मिडवाइव्स एंड हेल्थ विजिटर्स काउंसिल में रजिस्टर्ड नर्स के रूप में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है.
एज लिमिट और चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट मिलेगी. चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी. भर्ती प्रक्रिया में एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, वर्क एक्सपीरियंस और इंटरव्यू या स्किल टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा. अगर आवेदन ज्यादा संख्या में आते हैं तो पहले मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले एनएचएम असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद ‘Careers/Recruitment’ सेक्शन में जाकर स्टाफ नर्स भर्ती के लिंक पर क्लिक करें. नया रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. इसके बाद फोटो, सिग्नेचर, एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट्स अपलोड करें. सभी जानकारी को चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
