कवर्धा/ जिला कबीरधाम के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कवर्धा में दिनांक 15 मई 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी वी जी आॅटो प्राइवेट लिमिटेड गुजरात द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

प्लेसमेंट कैंप में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई (किसी भी व्यवसाय से) एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी एवं अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।


संस्था प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हों।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *