



Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक एक बड़ा गोता देखने को मिला है। सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान क्रूड ऑयल के दाम में करीब 11 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ महीनों के रिकॉर्ड को देखें तो यह एक ही दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। आज भी शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में सुस्ती का माहौल बना हुआ है।
क्यों आई अचानक कच्चे तेल में यह नरमी?
बाजार विशेषज्ञों की मानें तो इस गिरावट के पीछे की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया का राजनीतिक माहौल है। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब थोड़ा धीमा पड़ता नजर आ रहा है। जिओपॉलिटिकल टेंशन कम होने से ग्लोबल सप्लाई चेन पर मंडरा रहा खतरा काफी हद तक टल गया है। यही कारण है कि जो कच्चा तेल पिछले हफ्ते 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया था, वह अब तेजी से नीचे आ रहा है।

Brent और WTI क्रूड का आज का ताजा रेट
ग्लोबल ऑयल मार्केट की वेबसाइट के आंकड़ों पर नजर डालें तो ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) फिलहाल मामूली उतार-चढ़ाव के साथ 87.73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं, अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) भी गिरावट के साथ 84.82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। पिछले दिनों के मुकाबले कच्चे तेल के रेट में यह कमी भारतीय अर्थव्यवस्था और आयतकों के लिए काफी राहत भरी खबर मानी जा रही है।
भारत में पेट्रोल-डीजल की स्थिति
कच्चे तेल में आई इस बड़ी गिरावट के बावजूद देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को फिलहाल कोई नया सरप्राइज नहीं दिया है। भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार 25 मई 2026 को ईंधन की दरों में संशोधन किया था। तब से लेकर अब तक पूरे देश में फ्यूल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल का दाम
देश की राजधानी दिल्ली में आज (मंगलवार, 28 जुलाई 2026) पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 95.20 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है। क्रूड ऑयल में आई गिरावट के बाद अब आम उपभोक्ताओं की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आने वाले दिनों में सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम घटाकर आम जनता को राहत देती हैं या नहीं।
| शहर | पेट्रोल का भाव रुपए प्रति लीटर | डीजल का भाव रुपए प्रति लीटर |
| दिल्ली | 102.12 | 95.20 |
| मुंबई | 111.21 | 97.83 |
| कोलकाता | 113.51 | 99.82 |
| चेन्नई | 107.77 | 99.55 |
| नोएडा | 102.12 | 97.56 |
| चंडीगढ़ | 101.51 | 89.47 |
| लखनऊ | 101.89 | 95.36 |
| पटना | 113.37 | 99.36 |
| रांची | 105.26 | 100.49 |
MP-CG में पेट्रोल-डीजल का दाम
रायपुर: 108.06 ₹/L पेट्रोल, 101.60 ₹/L डीजल
बिलासपुर: 108.64 ₹/L पेट्रोल, 101.90 ₹/L डीजल
भोपाल: 114.19 ₹/L पेट्रोल, 99.33 ₹/L डीजल
इंदौर: 115.00 ₹/L पेट्रोल, 100.09 ₹/L डीजल
ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स
भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू या अपडेट की जाती हैं। अगर आप अपने शहर का ताजा भाव जानना चाहते हैं, तो घर बैठे एक साधारण SMS के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं:
• इंडियन ऑयल (IOCL) उपभोक्ता: मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और RSP <स्पेस> शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेज दें।
• भारत पेट्रोलियम (BPCL) उपभोक्ता: अपने फोन से RSP स्पेस शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS करें।
• हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) उपभोक्ता: मैसेज में HPPRICE स्पेस शहर का कोड टाइप करें और 9222201122 पर भेज दें।
