


IOCL Apprentice Recruitment 2026: अगर आप सरकारी कंपनी में करियर बनाना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है. देश की सबसे बड़ी तेल कंपनियों में शामिल IOCL ने अपनी मथुरा, पारादीप, गुजरात और बोंगाईगांव रिफाइनरी में कुल 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस की नियुक्तियां की जाएंगी.ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2026 से शुरू होगी और 28 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक चलेगी.इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.
चार बड़ी रिफाइनरियों में होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत इंडियन ऑयल अपनी चार प्रमुख रिफाइनरियों में अप्रेंटिस की नियुक्ति करेगा.इनमें सबसे ज्यादा पद गुजरात और पारादीप रिफाइनरी में हैं.रिफाइनरी में रिक्तियों की बात करें तो मथुरा रिफाइनरी में 151 पद,पारादीप रिफाइनरी में 582 पद,गुजरात रिफाइनरी में 647 पद और बोंगाईगांव रिफाइनरी में 144 पद भरे जाएंगे.इस तरह कुल 1524 पदों पर भर्ती होगी.

इन तारीखों का रखें विशेष ध्यान
इंडियन ऑयल ने भर्ती से जुड़ा पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन और NAPS/NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 29 जून 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तय की गई है.इसके बाद 5 अगस्त 2026 को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी. वहीं दस्तावेजों का सत्यापन 11 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा.
कौन-कौन से पदों के लिए मांगी गई है योग्यता?
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं.
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल)- कोड 101 और 103 के लिए उम्मीदवार के पास गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विषयों के साथ तीन वर्षीय बीएससी (B.Sc.)की डिग्री होनी चाहिए.
ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर)-कोड 102 के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना और फिटर ट्रेड में आईटीआई (ITI)प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है.कोड 104 के लिए उम्मीदवार के पास केमिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए.कोड 105 के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है.कोड 106 के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.कोड 107 के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा जरूरी है.सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (कोड 108)के लिए उम्मीदवार के पास बीए, बीएससी या बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए.
अकाउंटेंट (कोड 109)पद के लिए बीकॉम (B.Com)अनिवार्य है.कोड 110 के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है.डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर (कोड 111)के लिए 12वीं पास होने के साथ डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट भी होना आवश्यक है.
आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी
इंडियन ऑयल ने साफ किया है कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवार का NAPS(नेशनल अप्रेंटिसशीप प्रमोशन स्कीम)या NATS (नेशनल अप्रेंटिसशीप ट्रेनिंग स्कीम)पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है. बिना रजिस्ट्रेशन के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले NAPS या NATS पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.इसके बाद अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद उसे सबमिट करें.सिर्फ NAPS/NATS पोर्टल पर आवेदन करना ही पर्याप्त नहीं होगा. उम्मीदवारों को इसके बाद MS Form या Google Form में भी अतिरिक्त जानकारी भरना अनिवार्य होगा. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके.
दस्तावेज सत्यापन के बाद होगा सेलेक्शन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों का चयन होगा.उन्हें दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा. सभी जरूरी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.इंडियन ऑयल ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें. समय रहते NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन से वंचित न रह जाएं.
