ISRO Recruitment 2026: ISRO के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने तकनीकी, वैज्ञानिक और अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देशभर में स्थित ISRO के अलग-अलग केंद्रों पर की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

इन पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए, टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग संगठन की जरूरत के अनुसार देशभर में स्थित ISRO केंद्रों पर की जाएगी.


एज लिमिट और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. हर पद के लिए क्वालिफिकेशन अलग-अलग तय की गई है. टेक्नीशियन-बी पद के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई, टेक्निकल असिस्टेंट के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा, साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए प्रथम श्रेणी के साथ बीएससी, लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए के लिए लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री और कुक-ए पद के लिए संबंधित कार्य का अनुभव जरूरी है.

आवेदन के लिए फीस और सेलेक्शन प्रोसेस

टेक्निकल असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए कुल 750 रुपये तथा टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए पदों के लिए 500 रुपये आवेदन फीस निर्धारित की गई है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस नियमानुसार वापस किया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा. इसके बाद संबंधित पदों के लिए स्किल टेस्ट (जहां लागू हो), डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर ISTRAC Recruitment 2026 लिंक खोलें. पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें. आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने और फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें तथा भविष्य के लिए उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *