NTPC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी कर सरकारी सेक्टर में बेहतर करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने भर्ती का मौका दिया है. महारत्न कंपनी एनटीपीसी ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग से जुड़े उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर मिलेगा.

कुल 135 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन एनटीपीसी के आधिकारिक करियर पोर्टल के जरिए किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक सैलरी के साथ कई सुविधाएं भी मिलेंगी.


135 डिप्टी मैनेजर पदों पर होगी भर्ती

एनटीपीसी की इस भर्ती में डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के 55 पद, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 40 पद और डिप्टी मैनेजर (कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन) के 40 पद शामिल हैं. इस तरह कुल 135 रिक्त पदों को भरा जाएगा. आवेदन की शुरुआत 12 अगस्त से होगी, जबकि फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2026 तय की गई है.

बीई/बीटेक के साथ अनुभव जरूरी

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में फुलटाइम बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. डिप्टी मैनेजर E4 ग्रेड का पद है, इसलिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में जरूरी वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. एससी, एसटी, ओबीसी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार एज लिमिट में छूट मिलेगी.

2 लाख तक सैलरी, ऐसे होगा चयन

एनटीपीसी में चयनित डिप्टी मैनेजर को 70,000 से 2,00,000 रुपये तक का IDA पे-स्केल मिलेगा. इसके अलावा डीए, विभिन्न भत्ते, मेडिकल सुविधा और अन्य कंपनी लाभ भी दिए जाएंगे. उम्मीदवारों का चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू या पर्सनालिटी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एनटीपीसी के करियर पोर्टल पर जाकर Current Openings में Advt. No. 10/26 चुनना होगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरियंस की डिटेल्स भरनी होगी. जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन की फीस जमा करनी होगी. एससी, एसटी, PwBD और महिला उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *