क्या टाइम ट्रैवल वाकई संभव है? क्या कोई व्यक्ति भविष्य से अतीत में जा सकता है? इन सवालों ने एक बार फिर इंटरनेट को हिला दिया है. जर्मनी के म्यूनिख शहर के प्रसिद्ध Neue Pinakothek म्यूजियम में लगी 160 साल पुरानी एक पेंटिंग ने दुनिया भर में सनसनी मचा दी है.

पेंटिंग का नाम है ‘The Expected One’. इसे प्रसिद्ध ऑस्ट्रियन आर्टिस्ट फर्डिनेंड जॉर्ज वाल्डमुलर ने 1860 के आसपास बनाया था. पेंटिंग में एक खूबसूरत महिला घास के मैदान से गुजर रही है. पीछे जंगल और पहाड़ियां हैं. एक आदमी पेड़ों के पीछे छिपा खड़ा है और महिला को फूल देने की तैयारी कर रहा है. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात महिला के हाथ में है.


टाइम ट्रैवल का सबूत

महिला के हाथ में एक आयताकार काला ऑब्जेक्ट है जिसे वह दोनों हाथों से पकड़े हुए है. अंगूठे की पोजिशन बिल्कुल वैसी है जैसे आजकल लोग स्मार्टफोन पकड़कर स्क्रॉल करते हैं. पेंटिंग को करीब से देखने वाले लोग हैरान रह गए. 1860 के दौर में मोबाइल फोन जैसी कोई चीज अस्तित्व में नहीं थी, फिर यह क्या है?

साल 2017 में जब इस पेंटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई तो बहस शुरू हो गई. हजारों लोग कमेंट करके लिख रहे हैं कि यह टाइम ट्रैवल का सबूत है. एक यूजर ने लिखा, “महिला भविष्य से आई होगी और अपना फोन साथ ले आई होगी.” दूसरे कह रहे हैं कि शायद यह कोई किताब या पर्स है, लेकिन शेप, साइज और पकड़ने का तरीका बिल्कुल मोबाइल फोन जैसा है.

आर्ट हिस्टोरियंस का कहना है कि उस समय महिलाएं छोटी किताबें या नोटबुक साथ रखती थीं, लेकिन इस ऑब्जेक्ट की मोटाई और हैंडलिंग आज के स्मार्टफोन से बहुत मेल खाती है. पेंटिंग की डिटेल्स इतनी सटीक हैं कि इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है.

मिल रहे कई सबूत

यह पहली बार नहीं है जब पुरानी पेंटिंग या तस्वीरों में आधुनिक चीजें दिखाई दी हैं. पहले भी कई ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनमें लोग सनग्लासेस, मोबाइल या अन्य आधुनिक चीजें पकड़े नजर आए. लेकिन इस पेंटिंग की खासियत यह है कि यह जानी-मानी म्यूजियम में लगी हुई है और आर्टिस्ट का रिकॉर्ड उपलब्ध है,

कुछ लोग इसे फोटोशॉप या बाद में बदलाव बताया रहे हैं, लेकिन म्यूजियम अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पेंटिंग मूल रूप में है और कोई बदलाव नहीं किया गया है. आर्ट एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हो सकता है आर्टिस्ट ने अपनी कल्पना में कोई नई चीज दिखाई हो, लेकिन संयोग इतना मजबूत है कि लोग इसे टाइम ट्रैवल से जोड़ रहे हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *