दुर्ग / जल मड़ई के अंतर्गत पौधरोपण के साथ ही जल संरक्षण के प्रति जनसामान्य में जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन दुर्ग के द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ज़िला पंचायत दुर्ग व जनपद पंचायत दुर्ग के सयुक्त तत्वधान में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरपोटी , खोपली मचांदुर में जल मड़ई कार्यक्रम मुख्या अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के उपस्थिति में मनाया गया जल है तो कल है, क्योंकि पानी के बिना पृथ्वी पर किसी का भी जीवित रहना असंभव है। पानी व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि इसके बिना कई गतिविधियाँ पूरी नहीं की जा सकतीं ।

साथ ही एक पेड़ मां के नाम आभियान के तहत पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया…


इस अवसर पर गावों में मेला मड़ई के महत्व को बताते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने कहा की गांव में जब पहले मेला मड़ई का आयोजन होता है तो बाहर काम करने गए गांव के व्यक्ति सगा संबंधित सभी आते हैं और एक दूसरे से मेल मिलाप कर मिलजुलकर गावों के हाल चाल की चर्चा के साथ साथ गावों के विकास के बारे में सोचते थे । आज जल संरक्षण के लिए जिला प्रशासन दुर्ग के द्वारा जल मड़ई कार्यक्रम मनाया जा रहा है ।

जल मड़ई का उद्देश्य पानी को बचाना –

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आगे कहा कि जल मड़ई का उद्देश्य पानी की बर्बादी को कम करना और उसके कुशल उपयोग को बढ़ावा देना है। जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है, ऐसे में हमें पानी का जरूरत अनुसार उपयोग करना चाहिए। पानी का पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग से हम पानी की बचत कर सकते है।

घरेलू उपयोग के बाद बचे हुए पानी को बागवानी या अन्य कार्यों में पुनः उपयोग किया जा सकता है। सामुदायिक स्तर का अभियान है, लोगों को जागरूक होना होगा और जल संरक्षण के महत्व को समझना होगा। हमें यह समझना होगा कि पानी का बचाव हमारे और आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोगो से आग्रह करता हूं की अपने अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए।

वीडियो के माध्य से जल संरक्षण की जानकारी

जल मड़ई कार्यक्रम में महिलाएं युवा एवं स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जल प्रहरी नीरज वानखेड़े द्वारा जल सरंक्षण की दिशा में जल को सहेजने हेतु सोकपीट रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि को मॉडल का उपयोग कर एवं खेल के जरिए बताया कि जल संरक्षण का भविष्य सिर्फ हमारे हाथों में ही है। वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से –

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी, दुर्ग ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा भुनेश्वर यादव जी, ज़िला पंचायत सदस्य व सभापति श्रीमति योगिता चंद्राकर जी, जनपद पंचायत उपाध्यक्षश्रीमति झमिता गायकवार्ड, उमरपोटी सरपंच टिकेंद्र ठाकुर, ज़िला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन जी , जनपद पंचायत सीईओ रूपेश कुमार पाण्डे जी प्राचार्य शासकीय उच्च मा.विद्यालय उमरपोटी श्रीमति कीर्ति जी, हेड मास्टर श्रीमति कल्पणा जी, शा.पूर्व.मा शाला प्रधान पाठक सावंत साहू जी संकुल समन्वयक विजय शंकर डहरे जी, उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डा अनिल साहू जी ,युवा मोर्चा महामंत्री करण सेन जी पंच लवण चतुर्वेदी जी, कवल सिंग जी संतोष साहु जी, श्रीमति सुरेखा बघेल जी, छगन लाल बंजारे जी, भगवत बंजारे जी खेमन देवांगन जी ,विष्णु सरण पात्र जी, पर्यावरण मंडल भिलाई जी पी त्रिपाठी जी, श्रध्दा सुबरी समाज सेवी संस्था पुण्डुरना मध्य प्रदेश से नीरज वानखेड़े प्रीतम सिर सागर जी सचिन नवधरे जी, खोपली सरपंच श्रीमती मंजू वर्मा जी मंचादुर सरपंच दीलीप साहू जी, कबीर आश्रम से संत निक्तेश्वर साहेब जी संत पुरेन्द्र साहेब जी महेन्द्र कुमार साहू जी गोपाल राम साहू जी कृत कुमाए साहू इंद्र कुमार साहू जी सन्तोष कुमार गोड जी चक्रवत साहू जी व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिका व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed