बिलासपुर/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 20 अगस्त 2026 को सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में 3 निजी नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी, जिसमें मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, फीजियोथेरेपिस्ट, कस्टमर रिलेशनशीप ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, रिलेशनशीप मैनेजर, अस्टिेंट मैनेजर ट्रेनी जैसे कुल 85 पद शामिल हैं।

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति लानी होगी।


मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ई रोजगार पोर्टल (https://erojgar.cg.gov.in/) अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से पंजीयन कर एवं रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी, बिलासपुर से प्राप्त की जा सकती है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *