भिलाई

पूर्णिमा शुक्ला


भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निवासरत नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं,ए मांगों एवं विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए निगम मुख्य कार्यालय के सभागार कक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। निगम आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार आयोजित जनदर्शन में उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे की उपस्थिति में नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनदर्शन में कुल 15 नागरिकों द्वारा सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मांग एवं शिकायतों को लेकर आवेदन दिए गए। अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित शाखा के अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निगम प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच एवं संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त कर समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। निगम प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *